Begin typing your search above and press return to search.

भर्ती शर्तो पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, विज्ञापन की शर्तों को बदला नहीं जा सकता...

भर्ती शर्तो पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, विज्ञापन की शर्तों को बदला नहीं जा सकता...
X
By NPG News

रायपुर 6 मई 2022। स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज रायगढ़ द्वारा विज्ञापन के शर्तो के विपरीत वार्ड बॉय हेतु कौशल परीक्षा लिए जाने के निर्देश को बिलासपुर हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।साथ ही निर्दश दिया है कि लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन प्रक्रिया को पूरी की जाए।

दरअसल स्व. लिखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज ने बोर्ड बॉय के 42 पदों पर विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन के आधार पर ही आवेदकों से लिखित परीक्षा ली गई थी। याचिकाकर्ता मनराज तम्बोली ने अन्य पिछड़ा वर्ग से आवेदन किया और लिखित परीक्षा परिणाम 22 जनवरी 2018 को जारी किया गया, जिसमे याचिकाकर्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

परिणाम जारी होने के दो से तीन दिन बाद चयन समिति ने निर्णय लिया कि वार्ड बॉय के पद के लिए कौशल परीक्षा भी लिया जाना जरूरी है। इस निर्णय को याचिकाकर्ता मनराज तम्बोली आपत्ति किया और हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दिया। इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा चयन प्रक्रिया के परिणाम घोषित होने के बाद विज्ञापन की शर्तों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता एंव भर्ती नियम में चयन समिति को ऐसा कोई अधिकार नहीं दिया गया है और न ही न्यायालय के समक्ष ऐसा कोई अधिकार का प्रावधान शासन की ओर से बताया गया है। इस कारण से कौशल परीक्षा लेना गलत है और परीक्षा लेने के निर्णय को निरस्त किया जाए। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करें।

Next Story