Begin typing your search above and press return to search.

सावधानी हटी तो समझिए दुर्घटना घटी: चलती ट्रेन से गिरा 18 साल का युवक, पहुंचा अस्पताल... जानें फिर क्या हुआ

सावधानी हटी तो समझिए दुर्घटना घटी: चलती ट्रेन से गिरा 18 साल का युवक, पहुंचा अस्पताल... जानें फिर क्या हुआ
X
By NPG News

मुबंई I तेज रफ्तार लोकल ट्रेन के दरवाजे से लटक रहा एक शख्स अचानक नीचे गिर गया. इस घटना का सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही है.

दरअसल, यह घटना मुंबई गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है. घायल युवक की पहचान दानिश हुसैन खान है. हालांकि इससे 18 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक चलती लोकल ट्रेन से गिर गया. युवक कलवा के भास्कर नगर का निवासी बताया जा रहा है. उसका नाम दानिश हुसैन खान है, जो मुंबई लोकल के मोटर कोच के दरवाजे पर तीन अन्य लोगों के साथ लटका हुआ था. ट्रेन चलने के दौरान वह एक खंभे से टकराकर नीचे गिर गया. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक के परिजन ने कहा कि उसे काफी चोट आई है, उसका इलाज कराया जा रहा है.

Next Story