Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में चाकू लहराया या फिर अड्डेबाजी की तो अब खैर नहीं...500 जवान उतरे सड़क पर, 168 आरोपियों को भेजा जेल

राजधानी में चाकू लहराया या फिर अड्डेबाजी की तो अब खैर नहीं...500 जवान उतरे सड़क पर, 168 आरोपियों को भेजा जेल
X
By NPG News

रायपुर 15 फरवरी 2022। राजधानी में कानून व्यवस्था और त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस ने गुंडे-बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिलेभर के थाना पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। इस अभियान के दौरान कुल 168 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे से 148 लोगों को प्रतिबंधित धाराओं में 16 को आम्र्स एक्ट, 2 आबकारी और 1-1 व्यक्ति को NDPS और जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत साथ ही धारदार हथियार, तलवार और चाकू भी आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया है।

बता दें इस अभियान में 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल है। करवाई के दौरान थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाईन, देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पंडरी, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, डी.डी.नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा, आजाद चैक, सरस्वती नगर, आमानाका, कबीर नगर, गुढ़ियारी, उरला, खमतराई, धरसींवा, मंदिर हसौद, मुजगहन, अभनपुर एवं विधानसभा द्वारा कांपा पंचवटी, नहरपारा, रजबंधा मैदान सहित अलग - अलग स्थानों में हाथ में तलवार एवं चाकू लेकर लहराते एवं लोगों को डराते धमकाते तथा चेकिंग के दौरान चाकू लेकर घुमते आरोपियों को पकड़ा गया है।

इस संबंध में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए एनपीजी को बताया कि, अपराध में अंकुश लगाने के लिए ये अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही उपद्रव और अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Next Story