Begin typing your search above and press return to search.

CM को IAS ने भेंट की किताब: जांजगीर चांपा के नए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सीएम को भेंट की अपनी किताब

सीएम भूपेश बघेल ने तारन की किताब "अब के पहले अब के बाद’ के प्रकाशन के लिए बधाई दी।

CM को IAS ने भेंट की किताब: जांजगीर चांपा के नए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सीएम को भेंट की अपनी किताब
X
By NPG News

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल से शनिवार शाम को जांजगीर चांपा के नए कलेक्टर आईएएस तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात कर उन्हें अपने आलेखों की किताब "अब के पहले अब के बाद' भेंट की। इससे पहले वे राजनांदगांव कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे। सीएम बघेल ने किताब के प्रकाशन पर सिन्हा को बधाई दी।

वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित सिन्हा के आलेखों के संग्रह "अब के पहले अब के बाद' में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ग्रामीण जीवन, स्थानीय कला, आजीविका, प्रशासन, प्रबन्धन, अर्थ व्यवस्था, लोक परंपराएं, मान्यताएं, पौराणिक किंवदन्तियां, स्वास्थ्य और कृषि से लेकर प्रायः सभी प्रकार के आलेख समाहित हैं।

इन आलेखों में सिन्हा ने कोरोना काल से पहले और कोविड काल के बाद की दुनिया में घटित विभिन्न घटनाक्रमों को सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोणों से विवेचित किया है। इस किताब के दो भाग हैं। पहले भाग में शासकीय योजनाओं से संबंधित लेख और दूसरे भाग में अन्य समसामयिक विषयों से संबंधित लेख प्रकाशित किए गए हैं।

Next Story