Begin typing your search above and press return to search.

IAS पोस्टिंग ब्रेकिंगः आईएएस चंदन त्रिपाठी को चिराग का प्रोजेक्ट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी मिली, 1735 करोड़ की परियोजना है चिराग, देखिए आदेश

IAS पोस्टिंग ब्रेकिंगः आईएएस चंदन त्रिपाठी को चिराग का प्रोजेक्ट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी मिली, 1735 करोड़ की परियोजना है चिराग, देखिए आदेश
X
By NPG News

रायपुर 21 फरवरी 2022। राज्य सरकार ने आईएएस चंदन त्रिपाठी को चिराग का प्रोजेक्टर डारेक्टर अपाइंट किया है। चंदन अभी तक चिराग का चीफ आपरेटिंग आफिसर थीं। इस पद से उन्हें मुक्त कर प्रमोशन किया गया है। चंदन के पास डायरेक्टर वेटनरी, एडिशनल सीईओ एनआरडीए की भी जिम्मेदारी है। ये दोनों पद यथावत रहेंगे। चिराग वर्ल्ड बैंक की परियोजना है। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में इसके काम चल रहे हैं। छह साल के इस प्रोजेक्ट के लिए 1735 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जानकारों का कहना है कि आगे चलकर ये राशि और बढ़ जाएगी। यानी चंदन त्रिपाठी का कद बढ़ गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मतलब चिराग का छत्तीसगढ़ में सर्वेसर्वा। वे तय करेंगी कि 1735 करोड़ रुपयों को कहां और कैसे खर्च करना है।




Next Story