Begin typing your search above and press return to search.

IAS एम गीता वेंटिलेटर पर...किडनी का चल रहा था इलाज, सुबह अचानक चक्कर आने पर एडमिट कराया गया; ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग की आशंका

IAS एम गीता वेंटिलेटर पर...किडनी का चल रहा था इलाज, सुबह अचानक चक्कर आने पर एडमिट कराया गया; ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग की आशंका
X
By NPG News

रायपुर, 27 मई 2022। सेंट्रल डेपुटेशन पर नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की आईएएस एम. गीता की हालत गंभीर होने की खबर आ रही है। गीता को किडनी की समस्या थी और इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सुबह अचानक उन्हें चक्कर आया और उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल गीता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 97 बैच की गीता केंद्र में कृषि विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी हैं। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने बताया कि उन्हें भी गीता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है और वे को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं।

पति-बेटा दोनों साथ नहीं

गीता के पति मध्यप्रदेश में हैं, जबकि इकलौता बेटा साउथ में पढ़ाई करता है। उनकी मां का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। फिलहाल विभाग के अफसर ही उनके साथ हैं।

Next Story