IAS का दिल छू लेने वाला वीडियो: बेटी संग ''तेरी मेरी कहानी'' सांग में डांस करते हुए आई नजर, यूजर्स कर रहे काफी पसंद...
NPG डेस्क। सोशल मीडिया में आये दिन आईएएस और आईपीएस के एक से एक जोरदार वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट कर अपनी राय शेयर करते रहते है। इसी क्रम में अब 2008 बैच की आईएएस सोनल गोयल का एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आईएएस अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में सुखियों में बना हुआ है।
48 सेकेंड के वीडियो में आईएएस अपनी बेटी संग डांस करते हुए दिख रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक में 'जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है'...बज रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं...देखें आप भी ये वीडियो...
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं ,
— Sonal Goel IAS (@sonalgoelias) September 10, 2022
तेरी मेरी कहानी है …#MyHeartbeat ❤️#MomNDaughter 💞 pic.twitter.com/cYaTdWirQ8
बता दें, सोनल गोयल 2008 बैच की आईएएस हैं और हरियाणा पानीपत की रहने वाली हैं। सिविल सर्विसेज एक्ज़ाम में ऑल इंडिया रैंक 13 थीं। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई। उनके ट्विटर पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। साथ वो फेसबुक और इंस्टाग्राम, ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आईएएस सोनल गोयल वर्तमान में त्रिपुरा भवन में स्पेशल रेजीडेंट के पद पर तैनात हैं।