Begin typing your search above and press return to search.

IAS-IPS Love Marriage: सहायक कलेक्टर युवराज मरमट ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी. मोनिका से की कोर्ट मैरिज, सादगी से बंधे परिणय सूत्र में

IAS-IPS Love Marriage: छत्‍तीसगढ़ कैडर के आईएएस और तेलंगाना कैडर की आईपीएस से आज प्रेम विवाह किया। रायगढ़ जिला में हुए इस विवाह के दौरान कलेक्‍टर तारण प्रकाश सिन्‍हा सहित जिला के सभी वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।

IAS-IPS Love Marriage: सहायक कलेक्टर युवराज मरमट ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी. मोनिका से की कोर्ट मैरिज, सादगी से बंधे परिणय सूत्र में
X
By Sanjeet Kumar

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट में हुआ विवाह

IAS Love Marriage रायगढ़। रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं।

अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।

IAS Yuvraj marmat biography in hindi: आईएएस युवराज मरमट का जीवन परिचय।

आईएएस युवराज मरमट 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं। मूलतः वे राजस्थान के जयपुर जिले के मलारना चौड़ के निवासी है। उनके पिता सीताराम मीणा सेवानिवृत उप निदेशक– जनसंपर्क अधिकारी है। युवराज मीणा ने आईआईटी बीएचयू से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उनका गेट 2013 का एग्जाम भी क्लियर हुआ था। जिसके स्कोर कार्ड के आधार पर इंडियन ऑयल में उनका सलेक्शन हुआ। उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस भी सफलता हासिल की और चयनित होकर उन्होंने सीमा सड़क संगठन में काम किया। सिविल सेवाओं के प्रति आकर्षित होने पर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 2016 में युवराज को असफलता हाथ लगी। पर उन्होंने निराश नहीं होते हुए लगातार प्रयास किया और पांच अटेम्प्ट में असफलता मिलने के बाद भी नौकरी के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। अंततः 6 वे प्रयास में उन्हें 2021 यूपीएससी में 458 रैंक के साथ सफलता मिल गई और वे 2022 बैच के आईएएस अफसर बन गए। उनका मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय दर्शन शास्त्र था।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story