आईएएस कांक्लेवः आईएएस एसोसियेशन ने कोरोना को देखते आईएएस कांक्लेव किया स्थगित, प्रेसिडेंट मनोज पिंगुआ बोले...

आईएएस कांक्लेवः आईएएस एसोसियेशन ने कोरोना को देखते आईएएस कांक्लेव किया स्थगित, प्रेसिडेंट मनोज पिंगुआ बोले...
X

रायपुर, 4 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते आईएएस एसोसियेशन ने वीकेंड में होने वाले आईएएस कांक्लेव को स्थगित कर दिया है। रायपुर में 7 से लेकर 9 जनवरी तक तीन दिन का आईएएस कांक्लेव आयोजित किया गया था। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। मगर कोरोना के चलते आईएएस एसोसियेशन ने इसे स्थगित कर दिया है। ज्ञातव्य है, 2 जनवरी को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 290 केस मिले थे, अगले दिन 3 जनवरी को ये बढ़कर 698 हो गए। रायपुर में कल 222 केस मिले हैं।

आईएएस एसोसियेशन के प्रेसिडेंट मनोज पिंगुआ ने अब से कुछ देर पहले एनपीजी न्यूज को बताया कि कोरोना को देखते कांक्लेव स्थगित किया जा रहा है। स्थिति ठीक होने के बाद कांक्लेव किया जाएगा।

Tags

Next Story