Begin typing your search above and press return to search.

IAS गिरफ्तार ब्रेकिंग: कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आईएएस और उनके पति को किया गिरफ्तार

IAS गिरफ्तार ब्रेकिंग: कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आईएएस और उनके पति को किया गिरफ्तार
X
By NPG News

रांची 11 मई 2022। आय से अधिक संपत्ति मामले में ED ने आईएएस पूजा सिंघल और उनके वर्तमान पति अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। ईडी आज सुबह से पूजा सिंघल से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पिछले हफ्ते ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे।

दरअसल झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। तब उसी रेड के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए।

पूजा 2000 बैच की आईएएस हैं। पिछले हफ्ते ईडी ने पूजा का आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा था। उनके यहां 19 करोड़ कैश मिला था। पूजा के CA सुमन कुमार के घर ईडी की दबिश में 17 करोड़ नगद बरामद हुआ हुआ।

गौरतलब है कि पूजा सिंघल के ससुर को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 12 वर्ष पहले पूजा सिंघल ने आईएएस राहुल पुरवार से तलाक लेकर अभिषेक झा से शादी रचाई थी। सरकार की वरिष्ठ आइएएस अफसर पूजा सिंघल के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की आंच अब उनके पूर्व पति राहुल पुरवार तक भी पहुंचने वाली है। राहुल पुरवार भी झारखंड के वरिष्ठ आइएएस अफसर हैं। करीब 12 वर्ष पहले घरेलू विवाद के बाद भले ही दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे, लेकिन पूजा सिंघल की संपत्ति में वह पार्टनर भी रहे हैं।


Next Story