Home > Exclusive > प्रतिनियुक्ति ब्रेकिंग: IAS अमित कटारिया दो साल और रहेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
प्रतिनियुक्ति ब्रेकिंग: IAS अमित कटारिया दो साल और रहेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
BY NPG News23 Jun 2022 10:01 AM GMT
X
NPG News23 Jun 2022 10:01 AM GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आईएएस अमित कटारिया की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि में दो साल का एक्सटेंशन किया गया है। यानी कटारिया अब दो साल और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे, उसके बाद छत्तीसगढ़ लौटेंगे। 2004 बैच के आईएएस कटारिया 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इससे पहले वे केंद्र में लैंड रिसोर्स डिपार्टमेंट में थे। अब वे ग्रामीण विकास विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में काम करेंगे। बता दें कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी से अप्रूवल के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई है।
Next Story