Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमिका से परेशान होकर कर रहा हूं सुसाइड'...प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...फेसबुक पर लिखा good bye

प्रेमिका से परेशान होकर कर रहा हूं सुसाइड...प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...फेसबुक पर लिखा good bye
X
By NPG News

बांदा 28 मई 2022। उत्तर प्रदेश के जिले बांदा में एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसके पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक का नाम प्रखर मिश्रा है। वह हिमालया कंपनी मे एमआर का काम करता था। वह कटरा मोहाल में किराये के मकान पर रहता था। बुधवार की सुबह 25 मई को युवक अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हिमालया कंपनी में एमआर प्रखर मिश्रा (26) पुत्र रामनाथ मिश्र (भोगनीपुर, कानपुर देहात) ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के कटरा मोहाल में शनिवार की सुबह की है। यहां वह किराए के कमरे में अकेले रहता था। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर तमंचा बरामद किया। शुरुआती जांच में पुलिस घटना की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है।

प्रखर ने रात को अपनी फेसबुक आईडी में "good bye" की पोस्ट डाली थी। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर युवती की भी तलाश की जा रही है। हालांकि उस युवती के बारे में पुलिस को अब तक कुछ जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। प्रखर दोस्त की माने तो उसने रात को अपनी फेसबुक आईडी में "Good bye" की पोस्ट डाली थी। सुबह उन्हें खबर मिली कि प्रखर ने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर लिया है।

Next Story