Begin typing your search above and press return to search.

CG गर्मी से राहत पर चुभेगी उमस: चक्रवाती तूफान से बढ़ जाएगी हवा की गति, बादल छाएंगे तो गर्मी कम होगी; एक-दो जगह बारिश भी

CG गर्मी से राहत पर चुभेगी उमस: चक्रवाती तूफान से बढ़ जाएगी हवा की गति, बादल छाएंगे तो गर्मी कम होगी; एक-दो जगह बारिश भी
X
By NPG News

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव, पिछले 6 घंटों के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा तूफान

रायपुर, 08 मई 2022। चक्रवाती तूफान 'आसानी' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदल जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रारंभिक अनुमान में हवा की दिशा बदल जाएगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। तूफान के प्रभाव से हवा की गति बढ़ने की सम्भावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान कम होगा, लेकिन उमस बढ़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव का क्षेत्र है। पिछले 6 घंटों के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा एक चक्रवाती तूफान 'आसानी' तूफान में तब्दील हो गया है।

इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है। इसके 10 मई के 1200 यूटीसी (1730 बजे ) तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।

इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।

Next Story