Begin typing your search above and press return to search.

इंसान है या स्पाइडरमैन...दीवार पर चढ़ा शख्स, देखें हैरान करने वाला वायरल वीडियो...

इंसान है या स्पाइडरमैन...दीवार पर चढ़ा शख्स, देखें हैरान करने वाला वायरल वीडियो...
X
By NPG News

नईदिल्ली 28 फरवरी 2022 I स्पाइडरमैन फिल्म तो आपने देखी ही होगी, जिसमें स्पाइडरमैन की सबसे बड़ी खासियत है कि वो बिना किसी सहारे के आराम से खड़ी दीवार पर भी चढ़ सकता है, जबकि एक आम आदमी के लिए ये मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. हालांकि ऐसा कहा जाता है कि इंसान अपनी इच्छाशक्ति से कुछ भी कर सकता है, ये बात कुछ हद तक सही भी है. आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग नामुमकिन को भी मुमकिन करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स स्पाइडरमैन की तरह ही दीवार पर चढ़ता हुआ नजर आता है. उसकी फुर्ती और ऊपर चढ़ने के तरीके को देख कर लोग हैरान हैं कि आखिर वह ऐसा कैसे कर पा रहा है.

शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है. वीडियो में एक शख्स फुल स्पीड में दौड़कर आता है और एक बंगले में चढ़ता दिखाई देता है. शख्स स्पाइडरमैन की तरह दीवार पर चढ़ता नजर आता है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. वीडियो में शख्स की फुर्ती और दीवार पर चढ़ने का तरीका देख लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स थोड़ी दूर से दौड़कर आता है फुल स्पीड में दीवार पर चढ़ना शुरू कर देता है. शख्स बिना किसी सहारे के दूसरी मंजिल पर पहुंच जाता है. आपने अक्सर फिल्मों में ऐसे सीन देखे होंगे, लेकिन यह रियल में ऐसा हुआ है आप देख सकते हैं कि शख्स बिना किसी सेफ्टी किट के बिजली की रफ्तार से दीवार पर चढ़ता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर parkour_tribe नामक आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'जिस तरह शख्स दीवार पर चढ़ता है, वह अवास्तविक है.' वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है.

Next Story