Begin typing your search above and press return to search.

गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी: एलपीजी सिलेंडर हुआ इतने रुपये हुआ महंगा, दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम

गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी: एलपीजी सिलेंडर हुआ इतने रुपये हुआ महंगा, दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 नवंबर 2021। दिवाली से पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही की गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो आज इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा।

Next Story