Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: वृषभ, मिथुन राशि वालों को व्यावसायिक गतिविधियों में आ सकती है परेशानियां... मेष, कर्क, मकर, मीन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 1 जून 2022। जानिए कैसा रहेगा बुधवार का राशिफल...

मेष राशि

आज आपको अपने दैनिक जीवन में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे जो आपके लिए बेहद लाभकारी रहेंगे। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि

आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का लेकर आएगा। रुपए पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी नए वाहन की खरीदारी की है,तो आपको उसके प्रयोग से अभी कुछ समय रुकना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा

कन्या राशि

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए आपको उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। यदि आपको पहले से कोई रोग है,तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

तुला राशि

आज का दिन आपके पुरुषार्थ व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो आपको उससे छुटकारा मिलता दिख रहा है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे,लेकिन यदि आपने खान-पान पर संयम नहीं रखा,तो यह आपके लिए कोई बड़ी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको पुराने ऋण भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप अपने कुछ कार्यों को भी समय रहते पूरा कर पाएंगे। व्यवसायिक दिशा में किए गए प्रयास आपके सफल होंगे। व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी आप लॉन्च करेंगे,लेकिन आपको अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है,जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होंगे,लेकिन आपके चेहरे का तेज देखकर वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे

धनु राशि

आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा,लेकिन आपको कुछ गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने में लगे रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा,इसलिए आपको अत्यधिक तेल मसाले व तले भुने व खान पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आपको उनसे लाभ होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपकी अपने कुछ परिजनों से भेंट संभव है और यदि आपको किसी भी बैंक व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा,नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। माताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा।

कुंभ राशि

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आपको किसी व्यक्ति के मिलने की संभावना है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। आय और व्यय में आप संतुलन बनाकर रखें,तो बेहतर रहेगा और जरूरी हो तो एक बचत का प्लान करके चलें। आपको कार्यक्षेत्र में पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप शासन सत्ता का भी पूरा लाभ उठाएंगे और आपकी पद व प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।

मीन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।


Next Story