Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: मिथुन, कुंभ, मीन राशिफल वालों को आज होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 19 जनवरी 2022। आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक के लिए दिन प्रसन्नता से भरा है। ऑफिस में यदि काम सही नहीं चल रहा है तो उसमें धैर्य रखना चाहिए। परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। जातक बेवजह के क्रोध से बचें।

मेष राशि

आपको कारोबार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा प्रयोग करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना लाभकारी होगा। गारमेंट्स व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। कुसंगति से नुकसान होगा। आज आपके घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी शान शौकत पर धन खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है।

वृष राशि

जरूरी कार्यों की योजना बना सकते हैं। आज दफ्तर में काफी व्यस्त रहेंगे। एक जगह काम करने वालों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी विषय पर मतभेद दूर होंगे। नए काम की शुरुआत करना शुभ होगा। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनियर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा, साथ ही पुरानी कंपनी में एक्स्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिल सकता है। दुश्मन और रोग आज आपसे पस्त रहेगें। लवमेट्स के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

कर्क राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरुरी हो तो उसमें बदलाव जरुर लायें। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। आज किसी बात से जीवनसाथी पर गुस्सा आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनायें रखे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या से आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने कामों की सूचि पहले बनाकर काम करें तो फायदा होगा। आज किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज ठंडी चीजे खाने से परहेज करें। परिवारवालों केसाथ आपका अधिक समय बीतेगा। रुके हुए सभी कार्य आज पूरें होंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपको किसी धार्मिक आयोजनों में जाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही उलझने भी दूर होंगी और जिससे आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से भी प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण कार्य क्षेत्र व व्यवसाय में आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपको अपने खान-पान में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौपेंगे, तो उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग अपने धन को लॉटरी, शेयर बाजार अथवा एफडी आदि में निवेश करते हैं, उन्हें आज दिल खुलकर करने से भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत में जा सकते हैं। यदि आप अपनी बहन के विवाह में आ रही किसी बाधा के कारण परेशान थे, तो आज आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज आपने यदि किसी मित्र को अपने व्यवसाय में साझेदार बनाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आज आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अपनी जेब देखकर मदद करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे उन्हें उनकी समस्याओं का हल भी मिल सकता है।

धनु राशि

आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आप शाम तक किसी सामारोह में भी जा सकते हैं। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। आज घरेलू खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।

मकर राशि

आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यावहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनन्द दिलायेगा। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय ख़रीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। जेवर में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है।

कुंभ राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज धैर्य बनायें रखने की जरुरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ नयी प्लानिंग बनाएंगे जिससे बिजनेस में प्रमोशन के नये रास्ते मिलेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। शुभ कामों की योजनाएं बन सकती हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज चेंज कर दें, आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा।


Next Story