Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: मेष, मिथुन, कन्या, मीन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ...वहीँ वृषभ, मकर राशि वालों को आज होगी परेशानी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 2 फरवरी 2022। आज इन 6 राशियों पर भगवान गणेश जी की कृपा होगी। कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है। कुछ जातकों को उनके मित्रों से मदद मिलेगी। छात्रों को लाभ हो सकता है। वहीं चार राशि के जातकों को सावधान रहना होगा..

मेष राशि

आप पूरी ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अतीत में की गई उनकी मेहनत का फल मिलेगा। अपने से बड़ों का अनुशासन और समर्पण के साथ आप विश्वास हासिल करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा और मनोरंजन आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज अगर आपको कोई जोखिम लेने का मौका मिलता है तो उसे बहुत सावधानी से लेना होगा। क्योंकि बाद में आपका वह फैसला गलत भी हो सकता है। आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे थे। उनके प्रयास आज सफल होंगे।

वृषभ राशि

आपका मन आज भटकेगा। मन में बुरे विचार आते रहेंगे। अनजाना भय आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेगा। कारोबारियों को आज सावधानी से लेनदेने करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने की उम्मीद है। आप परेशान रहेंगे। परिवार के लोग भी आपको देखकर परेशान होंगे। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। क्योंकि आज आप किसी से कुछ बोलेंगे तो सामने वाले को बुरा लग सकता है। इसलिए आज आपको बेवजह की बातें नहीं करनी चाहिए। ताकि किसी को आपकी बात का बुरा न लगे। आज शाम को आप अपनी कुछ परेशानियां अपने पिता से साझा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद पल आएंगे।

मिथुन राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपके काम की गति में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जायेगा। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर लम्बी बात-चीत करेंगे। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको सोचे हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे आपकी धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। आज आपके रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आज आपको कार्यक्षमता के बल आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि

आज आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज मुनाफा होने का योग बन रहा है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। आज आपका सकारात्मक रवैय्या लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।

धनु राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज आपकी नकारात्मक सोच आपको थोड़ा उलझन में डाल सकती है। आज आप परिवारवालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।


Next Story