Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: मेष, कर्क, कन्या, कुंभ राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार... वृष, सिंह स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 12 जनवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जानिए 12 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। नए कार्य में आप निवेश कर सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। बोलचाल में मधुरता लाएं । युवा अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज आपको अपने घर के लोगों से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपका कोई ऐसा राज ना खुल जाए, जो आपने अभी तक किसी को नहीं बताया था। आज आप किसी भूमि व वाहन खरीदने की भी तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज माता पिता जी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज आप धीमी गति से चल रहे अपने कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा करेंगे, तो वह भी काफी हद तक आपकी परेशानियों से आपको मुक्ति दिलवा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को ध्यान से कार्य करना होगा, नहीं तो आपको किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। संतान को यदि कोई कोर्स करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी और त्यौहार जैसा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। आज आपको अपने खर्चे को अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उनकी धन कोष में कमी आ सकती है, जिसके कारण की आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

सिंह राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा ,क्योंकि आज खानपान की वजह से आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए यदि आज घर में पकवान, मिठाई आदि बने, तो उन पर विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है। सायंकाल का समय बच्चे आपके साथ घूमने जाने की फरमाइश कर सकते हैं, आप उन्हे मूवी माल आदिलेकर जा सकते हैं। यदि आज कहीं जाए, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपको कोई चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी कर रहे जातकों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है।

कन्या राशि

आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में आज मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिल जायेगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। बच्चों का मन आज पढाई में लगेगा।

तुला राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बहुत जरुरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक राशि

आज ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देने से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आज आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

धनु राशि

आज आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों आज किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने का विचार बनायेंगे।

मकर राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आज आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आज आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे। माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलु सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

मीन राशि

आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

Next Story