Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: आज इन राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा अच्छा, होगा आर्थिक लाभ... वहीँ इन्हें रहना होगा सतर्क...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 24 मई 2022। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का राशिफल...

मेष राशि

आज आपका संचार कौशल सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। इसलिए, किसी भी नए उद्यम के लिए यह एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने में सक्षम होंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जिससे आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। संतान की वजह से आप दुखी और चिंतित हो सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की किसी परीक्षा को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने जरूरी कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है,तो उसमें आपको कोई रिश्वत लेनी पड़ सकती है, तभी उसमें फैसला आपके पक्ष मे आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी,तो आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। छोटे व्यापारी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में यदि आपको अनुभव हो जाएगा,तो आप बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि

आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देना है। यदि आप ऐसा करेंगे,तभी कार्यक्षेत्र में लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल और ऊंचा होगा। उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं

सिंह राशि

आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा व कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि मिल पाएगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी से भी झगड़ा करने से बचने का प्रयास करें। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं,इसलिए आपको किसी की मदद करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना है।

कन्या राशि

आपका रचनात्मक कार्य में खूब मन लगेगा,लेकिन आपको राजकीय मदद मिलती दिख रही है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि घर या बाहर कहीं पर भी कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें दूर रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,तो वह आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ चिंताए आपके लिए रुकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि

आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको बेहतर फील होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। कुछ नया काम करेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है।

मकर राशि

आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग सकता है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Next Story