Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: सिंह, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में होगा लाभ... वृष, धनु राशि वालों के सामने कई चुनौतियां आएगी... पढ़े राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 21 जून 2022 किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल

मेष राशि

महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। घुटनों का दर्द दुःखी कर सकता है।

वृष राशि

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम में मित्र का सहारा ले सकते हैं। आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी..छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कुछ कार्यों को करने का जिम्मा सौंपा जाएगा,लेकिन यह देखकर उनके शत्रुओं के मन में ईष्या द्वेष बना रहेगा। यदि आप अपने मकान का निर्माण कराने की सोच रहे हैं,तो वह भी हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी व व्यापार में साझेदारी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों को करने के प्रति आज आपकी रुचि बनी रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारो ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा,इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को किया,तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको धोखा दे सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफल होंगे और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में सफलता और धनलाभ की स्थिति रहने से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे। सामूहिक रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आपको अपने काम स्वयं पूरे करने होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत।

Next Story