Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: वृष, तुला, वृश्चिक राशि वालों का कारोबार अच्छा चलेगा... धनलाभ के योग रहेंगे...कर्क, सिंह वाले के लिए दिन रहेगा परेशानियों से भरा

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 8 फरवरी 2022 मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन भीष्म अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.40 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल-

मेष राशि

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। आप परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।

वृष राशि

आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मिथुन राशि

आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद के लिए कहेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। आज अपने पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आज आप संतान के विवाह की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे जिसके लिए आप लोगों से बातचीत भी करेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपका अपने पिताजी के साथ संबंधों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने मन के सभी समस्याओं को साझा करेंगे और वह आपकी बातें समझेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आपको अपने किसी भी कष्ट को थोड़े में नहीं लेना है। उसमें डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई बीमारी का रूप ले सकता है। सायंकाल के समय आज आपको तले हुए भोजन को खाने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आप अपनी संतान के करियर में आ रही समस्या के लिए अपने किसी दोस्त से सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। वह किसी वरिष्ठ सदस्य भी सलाम अवश्य करें। आज आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपने जीवनसाथी को भी कोई कीमती गिफ्ट दिलवा सकते हैं। आज व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आज आपके किसी परिजन से आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन दुखी रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय अच्छा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दैनिक कार्यों से समय निकलकर घूमने-फिरने और मनोरंजन में दिन बीतेगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। समाज के कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परोपकार के कार्य करेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों-मित्रों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। परोपकार और सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम के अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी संभलकर चलने की आवश्यकता है। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से दूर रहें। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बनाकर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

मीन राशि

आज के दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनमें कुछ ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनका भरोसा तोड़ सकता है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है, तो आप उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं।

Next Story