Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: वृष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों पर बनी रहेगी भगवान बजरंगबली की कृपा, होगा लाभ.... जानिए अन्य का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 21 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 21 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृष राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी मित्र को कोई कीमती उपहार देने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज खुशियां आएंगी, जो लोग आज किसी नए शेयर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका उत्साह बढ़ा हुआ दिखेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। आज आप अपने भाई व बहनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे पारिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।

कन्या राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त होगी। आज आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा, जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि

आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बने हुए है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों मे बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। लवमेट्स कहीं बहार घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक़्त बितेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते हैं इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आयेगा। परिवारवालों के सहयोग से आज रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

मीन राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।



Next Story