Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: वृष, वृश्चिक, धनु राशी वालों को कोई शुभ समाचार मिलेगा, व्यापारियों को मन मुताबिक मिलेगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 फरवरी 2022। मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:26 से 06:14 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं। जानिए सभी राशियों का हाल...

मेष राशि

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपके घर में कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए उन्हें किसी से भी अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, जिन लोगों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह आज सुधर सकती है। विद्यार्थियों को आज विदेश से कोई ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ मुद्दों पर बातचीत करने को मिल सकती है, जिसमें उनके कुछ नए मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज आपके कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनकी चुगली लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र से मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग लंबे समय से किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसे कर सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों का आज निपटारा होगा। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। ड्राईफ्रूट का व्यवसाय करने वाले लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

सिंह राशि

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी योजनायें सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।

कन्या राशि

आज काम समय से पूरा हो जाने की वजह से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।

तुला राशि

आज आपके काम समय से पूरा होते जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखनी चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। किसी भी काम में बड़ों की राय जरूर लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आपको अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए आज आप नयी योजना बनायेंगे। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दामपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी |

धनु राशि

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको पहले की गयी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी।

मकर राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे| ऑफिस में माहौल अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें।

कुंभ राशि

आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बहतर बनेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होंगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। शाम को परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।


Next Story