Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार... वहीँ इन्हें रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 18 जनवरी 2022। आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है। चतुर्दिक लाभ होगा। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है, सद्उपयोग करें।एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगे सफलता मिलने का योग बन रहा है।

मेष राशि

दफ्तर में आपको कुछ परेशानियां महसूस होंगी। मौसम में बदलाव के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है। घर में किसी से कलह हो सकती है। वाहन या मकान खरीदने के लिये दिन बहुत शुभ है। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

वृष राशि

दफ्तर में आपको बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। पूर्व किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रूकी हुई रकम मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात सकती है। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपनी उम्मीद से ज्यादा धन काम आएंगे, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान होंगे और आपके बनते हुए कामों को भी बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको सावधान रहना होगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि रिश्तों में लंबे समय से कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपके वाहन के दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, जिसके कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से भी यदि आज आप किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करें, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो कोई वाद विवाद पनप सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर भरोसा करके किसी नए कार्य को करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी । किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज सारी परेशानियों का हल निकलेगा ।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है । अच्छा रहेगा आप पढाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की योना भी बनायेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घूमने जायेंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।




Next Story