Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: मेष, वृषभ, तुला, मकर वालों को कारोबार में होगा आर्थिक लाभ... नौकरी के अवसर, जाने बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 7 जून 2022। जानिए 7 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं| आज छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज महिलाएँ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, सभी दुःख दूर होंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। घर-परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे और नए अनुभव प्राप्त करेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि

आज दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। फील्ड में नए अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी मिल सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों के आगमन के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा योग बन रहे हैं। विवादों से बचें। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप कोई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। अगर शादीशुदा लोग आज पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा । आज अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनन्द उठा सकते हैं । दाम्पत्य जीवन के लिए समय काफी बेहतरीनरहेगा जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी । आज किसी काम से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जरुरतमंद को भोजन करायें, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी ।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है । जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे । आज इस राशि के लोगों इनकम के नए रास्ते खुलेंगे । कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा । ऑफिस में आज अपनी मन की बात किसी से शेयर करेंगे, लोगों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा । गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके सारे काम पूरे होंगे ।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों को समय पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है। भाई-बंधुओं से इच्छानुसार सहयोग मिलेगा। पहले किए गए कामों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहना आवश्यक है।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में किसी उत्सव को लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी के मामले में दखल न दें। लेनदेन सावधानी से करें। किसी मित्र से बहस हो सकती है।

Next Story