Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: कन्या, तुला, कुम्भ राशि वालों को कारोबार में होगा अच्छा मुनाफा... धनलाभ के योग, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। आज किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल...

मेष राशि

कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। आज आप अपने पैसों को कहीं निवेश कर सकते हैं। आपकी बड़ी मनोकामना पूर्ण होने के कगार पर है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको अपनी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाओं को भी लॉन्च करना होगा, तभी वह आपको लाभ दिला सकेगी। यदि आपको उधार चाहिए तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको उनके खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई परेशानी रहेगी। प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है. पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। अपने प्रियजनों की मदद से समाधान मिलना निश्चित है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से प्राप्त लाभ आपके हाथ से निकल सकता है। विरोधियों से बेहतर सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करना बेहतर होगा।

सिंह राशि

आपका आकर्षक व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा. विशेष लोग ऐसी किसी भी योजना में पैसा लगाने के लिए तैयार रहेंगे, जो क्षमता दिखाती हो और विशेष हो। रिश्तेदार आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें, नहीं तो आप बाद में ठगा हुआ महसूस करेंगे। दरियादिली एक हद तक ठीक है, लेकिन अगर यह अपनी हदों को पार कर जाए तो यह एक समस्या बन जाती है।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि

कारोबार में आपको फायदा होगा। नए काम की शुरू करेंगे। किसी से व्यर्थ की बहस न करें। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। यात्रा के दौरान सावधान रहें। दोपहर में प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

Next Story