Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: मिथुन, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्साहजनक, अच्छी खबर मिल सकती है...जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा पूरा दिन

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 20 जनवरी 2022. आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डाल रही है. प्रात: 8 बजकर 24 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. गुरुवार के दिन चंद्रमा प्रात: 8 बजकर 24 मिनट के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा. जानिए 12 राशियों का हाल....

मेष राशि

पूर्व निर्धारित कार्यों को आज पूरा कर सकते हैं। काफी दिनों के काम में आ रहीं रूकावटें दूर होंगी। अपनी संगत को अच्छी रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार की मंदी दूर होने की संभावना है। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा, क्योंकि यदि आपको पहले से कोई रोग है, तो आज वह भी फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर्ण मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सताती है, जिसके कारण भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आपको लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप यदि राजनीति से जुड़े जातक हैं, तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आज आपके राजनीति में किए गए कार्य से आपकी वाहवाही होगी, जिसके कारण आपको लाभ के और नए नए अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में यदि आज आप लाभ के कुछ और अवसरों को आगे बढ़ाएंगे, तो उनमें भी आप भरपूर लाभ कमा पाएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठायेंगे। आज पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करेंगे। आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं,आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

मकर राशि

आज का दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं आज घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। आज कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा। आज अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मीन राशि

आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।


Next Story