Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ... इन राशियों के लोगों को रहना होगा सतर्क

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 5 मई 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल -

मेष राशि

कार्यस्थल पर अफेयर शुरू हो सकता है। मित्रों से फोन पर चर्चा होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी। सतसंग में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बहुत फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त हो सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कर्क राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवारवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सीखने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरुरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिये तैयार रहेंगे,जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी,जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

भविष्य की योजनायें बनाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी,जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें,रिश्ता और मजबूत होगा।

मकर राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता में आ रही दिक्कते दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे।

मीन राशि

आज युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान की आशंका बन रही है इसलिए थोड़ा संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे।


Next Story