Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: वृषभ, मिथुन, कन्या, कुम्भ राशि वालों को होगा आज धन लाभ... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 2 जून 2022. राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार व जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं...

मेष राशि

आज वैवाहिक संबंध में आपकी रूचि कम हो सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आप कोई भी काम बहुत सहजता और कुशलता से पूरा कर लेंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन चिंतित हो सकता है। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि

अधिक काम से थकान महसूस करेंगे। नियमों का पालन करें। जीवनसाथी से बहस की स्थिति बन सकती है।फील्ड में क्रोधपूर्ण व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह राशि

कुछ रचनात्मक करने के लिए ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज सिर्फ बैठे रहने के बजाय कुछ ऐसा करें जिससे आपकी कमाई बढ़ सके। आज दूसरों की राय सुनना और उन पर अमल करना जरूरी होगा। शुरुआत से लेकर दिन के अंत तक आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

संतान पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा,जिससे आपको उनके करियर में आ रही समस्या का हल भी मिलेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों को आपको बनाए रखना है,तभी आप किसी मुद्दे पर पहुंच पाएंगे। शुभ खर्च होंगे और धन में वृद्धि होगी। यदि किसी कानूनी विवाद के मुकदमे मे फंसे हुए थे, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की मन की इच्छा भी पूरी होगी। माताजी से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

तुला राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और आपके मन में कुछ नए नए विचार आएंगे पर्याप्त मात्रा में धन हाथ आ जाने से आपको सुख मिलेगा,लेकिन आपको किसी से कोई गलत व्यवहार नहीं करना है,ना ही किसी का दिल दुखाना है। आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और यदि कोई लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आ रही थी,तो आपको उसका हल भी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ कष्टकारी रहेगा,क्योंकि आपके पुराने रोग फिर से पलटी मार सकते हैं,जो आपको पहले से भी अधिक कष्ट देंगे। यदि ऐसा हो,तो उसमें आपको जांच व डॉक्टरी परामर्श लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस ने पहुंचे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

कुम्भ राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति बनेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। कोई योजना निष्फल भी हो सकती है, परंतु निराश ना होकर परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप स्वच्छ और सन्तुलित भोजन खाना पसन्द करेंगे जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Next Story