Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: सिंह, धनु राशि वालों का दिन खुशियां से भरा होगा... वहीं इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, जानिए

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 17 फरवरी 2022। गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। गुरुवार को सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.11 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपने किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज जो लोग अपने भविष्य में किए गए संचय धन को व्यय कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना होगा कि भविष्य में उन्हें धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आप आपको अपने पिताजी से किसी भी बात पर उलझने से बचना होगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने अस्त-व्यस्त व्यवसाय को भी संभालने में लगेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे काम आएंगे, जिनको आपको छोड़ पाना मुश्किल होगा और उन्हें अवश्य पूरा करना होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाइयों के साथ आज आपको अपनी तालमेल बैठानी होगी, तभी आप उनसे किसी प्रकार की मदद ले सकेंगे। जीवनसाथी से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप शाम तक किसी सामारोह में जाने का मन बनायेंगे। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित होगा। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिलेगी। आज घरेलू खर्च बढ़ने के कारण आपका बैंक बैलेंस थोड़ा कम होगा। आपके कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी।

कर्क राशि

आज ताजा फूल की तरह अपने व्यावहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनंद दिलायेगा। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय खरीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। आपको निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले लेना चाहिए। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है।

सिंह राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज धैर्य बनायें रखने की जरूरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको दूसरों के कामों में टांग अड़ाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे और बाद में आपको भला बुरा ही कहेंगे, इसलिए आज आप दूसरों से ज्यादा अपने कामों की ओर ध्यान दें। यदि आज आपको कोई धन का निवेश करने के लिए ऑफर आये, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि लगाकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।

तुला राशि

आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको उनके किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, लेकिन आज व्यवसाय में लोगों को जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो उनका धन फंस सकता है, जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें आज वह आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण वह अपने व्यवसाय में चल रही कुछ डीलों को भी फाइनल कर सकते हैं। आज आपको संतान की किसी भी समस्या के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनके लिए आज दिन बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने परिवार में चल रहे आपसी वाद-विवाद में दोनों पक्षों की सुननी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, नहीं तो आपको किसी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व उनके द्वारा किए गए कार्य से प्रसन्न होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

धनु राशि

आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनीयर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा साथ ही पुरानी कम्पनी में एक्स्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिलेगा। आज विरोधी आपसे दोस्ती करना चाहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बीतेगा।

मकर राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरूरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरूरी हो तो उसमें बदलाव जरूर लाएं। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। आपको बेवजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या आज समाप्त हो जाएंगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगी। घर परिवार के ख़ुशी का माहौल बनेगा। किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज ठंडी चीजे खाने से परहेज करें। परिवारवालों के साथ आपका अधिक समय बीतेगा। रुके हुए सभी कार्य आज पूरे होंगे। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

मीन राशि

आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कोशिश करेंगे। जिसका बेहतर परिणाम भी आपको मिलेगा। .आप पहले से जिन योजना को लागू करने की सोच रहे थे आज उन्हें लागू करने का समय आ गया। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



Next Story