Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: मिथुन, कर्क, सिंह, कुंभ राशि वालों को होगा लाभ...वहीं इन्हें हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 31 मार्च 2022। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 31 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

स्वास्थ्य संबंधी समस्या निकट है, इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास करें कि इलाज से पहले सावधानी बरतना बेहतर है। बड़ी योजनाओं और विचारों से कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। प्यार और रोमांस आपको खुश रखेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आज आप अपने मन के अनुसार निर्णय लेंगे। लेकिन ये केवल वित्त के मामले में फायदेमंद साबित होंगे। अगर आज आप सभी चुनौतियों का सामना करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। लेकिन भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आपको इस समय की कुछ सुख-सुविधाओं का त्याग करना होगा। लवमेट से आज अनबन हो सकती है, साथ में डिनर पर जाएं, रिश्तों में नजदीकियां आएगी। तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए रहेगा। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप अपने पिछले किए गए निवेशों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कार्य से संबंधी आपको कुछ यात्राएं करने को मिल सकती हैं। विद्यार्थी यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपके परिवार के सदस्य आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति करने में लगे रहेंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उनको पदोन्नति व वेतन बढ़ोतरी जैसी कोई शुभ सूचना सुनने से मिलेगी व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वह कार्य की ओर विशेष ध्यान देंगे, लेकिन घर में आपको कुछ अत्यधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है, जिसके कारण आप परेशान हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन यदि आप उसे पहचान कर उस पर अमल करेंगे, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। भाई व बहनों के साथ चल रहे वाद विवाद को भी आप बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। यदि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को आपके साथ की जरूरत हो, तो आप उनके पास खड़े नजर आएंगे, लेकिन विदेशों में रह रहे परिजनों से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन फिर भी वह अपनी राह पर अवश्य पहुंचेंगे। यदि कार्य क्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी शुक्र के प्रभाव होंगे। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वो आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। करियर आपका अच्छा होगा। नौकरी तलाश रहे हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है। इस वक्त उधार लेने और देने से बचें। अगर आप कुछ बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं तो जब तक कार्य पूरा ना हो उस बारे में किसी को जानकारी ना दें।

तुला राशि

तुला राशि के पंचम विद्या भाव में शुक्र गोचर करेंगे, जिससे कई सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आप जो लंबे समय से सोच रहे हैं वो सारी योजनाएं पूरी होंगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ये वक्त काफी अच्छा है। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी, लव मैरिज करनी है तो बात आगे बढ़ाइए सही समय आ गया है। करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा है। बिजनेस में भी आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छे लाभ दिला रहा है। कॉस्मेटिक्स या कपड़े का बिजनेस करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़नी तय है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है, पढ़ाई के लिए वो बाहर भी जा सकते हैं। अगर विदेश जाना चाहते हैं पढ़ाई के लिए तो थोड़ी और मेहनत करिए आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है।

धनु राशि

राशि से तीसरे पराक्रम भाव में शुक्र गोचर कर रहा है, आपका स्वभाव शांत होगा, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बेवजह के लेन-देन से बचें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी तलाश पूरी होगी। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा है, फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुक्र का गोचर आपको प्रमोशन दिला सकता है। आपकी सैलरी भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन भी अच्छा होगा, हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आएंगे।

कुंभ राशि

आपकी राशि में शुक्र का आना लाभदायक माना जाता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, बिजनेस में लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी होगी। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। ये गोचर आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है। बेवजह के खर्चे आपको तनाव दे सकते हैं। धनहानि के योग भी बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाद-विवाद से दूर रहिए। घूमने-फिरने में भी पैसे खर्च होंगे।

Next Story