Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल गुरुवार: मेष, कर्क, सिंह, कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ...वहीँ इन्हें रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 6 दिसम्बर 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए आज किन्हें होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जमीन-वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कामों से बचें। सेहत का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने व्यापार में भी लाभ उठा पाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

कन्या राशि

यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ अपनी कुछ परेशानियों को बताकर अपने मन का कुछ हल्का करेंगे। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।

तुला राशि

आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस का कार्य पूरा करने में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे तो कोई नयी बात पता लग सकती है। किसी खास क्षेत्र में सफलता मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज काम के प्रति आपके समर्पण को देखकर अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के नये ऑफर मिलेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आपका कोई बहुत समय से अटका हुआ काम भी पूरा हो जायेंगा। कुछ खास लोग आपसे सहयोग के लिए कहेंगे। अपने दोस्तों के साथ समय बितायेंगे जिससें आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि

आपको कोई अच्छी खबर मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये आयडिया मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार करेंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में होगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि

आपका अत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ऑफिस के कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगा। बच्चों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, लेकिन कुछ देर आराम करने से सब ठीक हो जायेगा। पैसों को लेकर आज आपको सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ राशि

आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपके कारोबार से कोई ऐसा व्यक्ति जुड़ेगा जो धन लाभ करायेगा। बच्चे आज खेल-कूद व्यस्त रहेंगे। अचानक हुए धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आज आपके घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे आपके बीच और मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

मीन राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको पैसे कमाने के नए स्त्रोत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करना पड़ सकता है। आज संतान के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

Next Story