Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: कन्या, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों को आज हो सकता है कोई बड़ा फायदा... जानिए अन्य का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 1 मई 2022. आज का राशिफल के अनुसार किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन जीवनसाथी के साथ बिता पाएंगे। करियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी।। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। निजी जीवन में काफी सुकून रहेगा। कारोबार में आपकी कई पुरानी परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

वृषभ राशि

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको समय पर पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने खान-पान पर संयम रखें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप पैसों की जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी परिजन से कोई बहसबाजी भी हो सकती है। आपको किसी समारोह में तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको अपनी भाई बहनों से चल रहे अवरोधों को भी समाप्त करना होगा। यदि आप किसी एलआईसी या एफडी आदि में धन संचय करने की सोच रहे हैं,तो अवश्य करें। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा,जिनका आपको हिम्मत से सामना करना होगा और घर परिवार में भी कोई कलह उत्पन्न होने पर आपको दोनों पक्षों को सुनना बेहतर रहेगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। यदि आपका कोई भूमि व वाहन संबंधित मामला विवादित है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि महिलाएं किसी घरेलू कार्य या व्यवसाय को शुरू करना चाहती है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर से संबंधित आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जिनके दाम्पत्य जीवन में अनबन चल रही है, आज समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, जिनसे कोई महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। लवमेट्स से मन पसंद उपहार मिलेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही शाम तक घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगाय़ लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगाय़ लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। आज आप अपनी जमीन-जायजाद के पेपरों को संभालकर रखें। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में नन्हे मेहमान के आने का योग बना हुआ है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Next Story