Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: आज इन 6 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे हर काम... वहीँ ये रहे आज सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 29 मई 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए...

मेष राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

वृष राशि

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

प्रेम प्रसंगों में आप आज वृद्धि होती हुई पाएंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आज आपके व्यापार में कोई परिवर्तन हो सकता है।

कर्क राशि

आज आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बिना सारी शक्तियां समाप्त हो जाएंगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे आर्डर मिल सकते हैं या कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे उनको भरपूर लाभ प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आने वाला समय आपके लिए बेहद आनंददायक रहेगा। किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ना करें। आप समस्याओं से बाहर निकलेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आपके कुछ पुराने रुके हुए कार्य हैं,तो आपको उन्हें भी पूरा करने का सोच विचार करना होगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आप अत्यधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,लेकिन आपकी कुछ नई योजनाएं हैं,जिन्हें आपको अपने पार्टनर के सलाम मशवरे से ही लागू करना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी कार्य को करने में कोई परेशानी नहीं होगी,लेकिन यदि आपका कोई काम लम्बे समय से टल रहा है,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको यदि उसमें किसी से रिश्वत देनी पड़े,तो अवश्य दे। संतान के विवाह में आ रही समस्या को आप किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नया कार्य सीखने को मिलेगा। आप अपनी बातों को किसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। माता पिता और गुरु के प्रति आपकी भक्ति देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन कर सकते हैं,लेकिन अपनी शिक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़े,तो बहुत ही मजबूरी में ही लें

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए कारगर होगी। दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपको पारिवारिक जीवन में आज कलह का सामाना करना पड़ सकता है। मन अशांत रह सकता है। लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी नए घर,मकान व दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है,उन्हें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं,इसके कारण उन्हे अपने अधिकारी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे।

Next Story