Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: आज इन छह राशियों के लिए हैं खास दिन... होगा संपत्ति लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 अप्रैल 2022। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। जानिए 17 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा. रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं उससे अधिक करने का वादा करते हैं। उन लोगों को भूल जाओ जो केवल गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते हैं। प्रेम की दृष्टि से आज का दिन बेहद खास रहेगा। छिपे हुए शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ बेहद रोमांचक काम कर सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन कर सकते हैं। यदि आपने प्रथमिकता के आधार पर कार्य नहीं किए तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिसके कारण अपने व्यापार मे सभी लाभ आसानी से कमा पाएंगे।

मिथुन राशि

आज आप व्यर्थ का व्यय करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और आपका संचयित धन भी समाप्त होने से कोई नहीं रोक सकता। पिताजी के शारीरिक कष्ट में इजाफा हो सकता है, थोड़ी सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से आपके कुल का नाम रोशन होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपनी माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई समस्या आ सकती है। अपना ऐश्वर्य दिखाने के लिए यदि आप धन व्यय करते हैं तो आपके शत्रु परेशान रह सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे| आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

कन्या राशि

वालों आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है बॉस आपके काम से खुश रहेंगे| सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, इससे लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

तुला राशि

आज कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कोई जरूरत का सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए अपनी चीजों का खास ख्याल रखें। आज आपको तली-भुनी चीजें को खाने से बचना चाहिए। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

धनु राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे । इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपके जीवन में चली आ सभी परेशानियां दूर होंगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा । बच्चे आज पिता से किसी चीज की जिद कर सकते हैं ।

मकर राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर है, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी, लेकिन यात्रा करते समय अपने समान का ध्यान जरूर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी ।

मीन राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया स्त्रोत मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

Next Story