Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: मकर, कुंभ राशी वालों के लिए दिन रहेगा शुभ...वहीं ये लोग आज बरतें सावधानी.. जानिए सभी राशियों का हाल

Horoscope Sunday, Capricorn, Aquarius, आज का राशिफल,

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 13 फरवरी 2022। 13 फरवरी, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। भीष्म द्वादशी कहते हैं। रविवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.27 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवसाय के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बाहरी भोजन से परहेज बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के जरिए आज आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी नई योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष राशि

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में कुछ आकर्षण देखा जा सकता है। आज आपकी कोई दिली इच्छा भी पूरी होगी। आज आपकी बहन के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित थे, आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी। सामाजिक स्तर पर भी आज आपकी वाणी का प्रभाव आपको एक अलग पहचान दिलवा सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन आपको खर्च करते समय अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा,। छोटे व्यापारियों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई पीड़ा हो सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। यदि आज आपको कोई कार्य सौंपा जाए, तो आज आपको उसे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, नहीं तो परिवार में कोई वाद विवाद हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जो आपकी प्रतिभा को और उजागर करेंगी। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी | जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक-झोक होने से रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी | लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखने से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुडें मामले थोडे रुक सकते है और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगें स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएगी |

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरूरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय में बात होगी, जिसमें आप अपनी राय देंगें।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट्स के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

धनु राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम ऊंचा होगा। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बिताएंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरू करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने के योग बने हुये है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लवमेट्स आज एक साथ घूमने जायेंगे साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे |

मीन राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुक़ून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी | छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी |

Next Story