Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: वृष, मिथुन, तुला राशि वालों को आज होगा धन लाभ... वहीँ इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान...

Horoscope Sunday: Taurus, Gemini, Libra people will get money today... while these four zodiac signs have to be careful...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 6 फरवरी 2022. रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। रविवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.27 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए 12 राशियों का हाल...

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

आज के दिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, क्योंकि संतान को वेतन वृद्धि पदोन्नति अथवा विदेश जाने जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपके पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको बाहर की खाने-पीने से परहेज रखने के लिए कहना होगा, जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना चाहिए, नहीं तो बाद में उन्हें उस वाहन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के बीच यदि कोई वाद विवाद होगा, तो आज वह समाप्त होगा और आप एक दूसरे के गले मिलेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आपके कुछ कार्य ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपके परिवार के छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आज आपके मन में कुछ समस्या चल रही हैं, तो आज आप उसे अपने माता-पिता से भी साझा करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे और उनसे पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। बच्चों का भी आज पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ आवश्यक सामग्री लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। आज आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आज उनका वक्त अच्छा है। शुभ मुहूर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं।

तुला राशि

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आज अपने काम की प्रशंसा के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आज शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी काम में पिता का साथ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज परिवार में सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज महिलाएं शॉपिंग करने जा सकती हैं। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज शाम को घर में पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकती है लेकिन धन के मामले में आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। कोई मित्र आपसे मिलने के लिए फोन कर सकता है। आज दूसरों पर जल्दी विश्वास ना करें।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आज आप कोई इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। आज धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए आज सम्मानित किया जा सकता है।

मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।



Next Story