Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: इन राशि के लोगों को धन के मामले में आज होगा लाभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा... जानिए अन्य राशियों का हाल...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 22 मई 2022. राशिफल किसी भी व्यक्ति के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है. यह व्यक्ति के जीवन में परिवर्तित होने वाली ग्रह स्थिति को दर्शाता है. जानिए बाकियों का हाल...

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नही पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम-संबंध का आरम्भ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सहायकों का भी भरपूर सुख मिलेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप सायंकाल के समय देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिसमें आप अपने माता पिता को लेकर जाएंगे तो बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है,तो उसमें आपसे कुछ एक्स्ट्रा पूछताछ की जा सकती है। आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से ले,नहीं तो उनको कोई करियर संबंधित समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आएंगे,जिसमें उन्हें उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप यदि अपने किसी परिजन के घर जाएं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक - ठाक रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से बचें, इससे आपको पैसों की हानि हो सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरुआत में सावधान रहें। लेकिन जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। बच्चों को भी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रेगुलर एक्सरसाइज करते रहें, सब अच्छा ही रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक - ठाक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर ले लें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उन्हें पूरे फोकस के साथ अपना एग्जाम देना चाहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, जीवनसाथी से संभलकर बात करें। संयम और धैर्य से काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन भी बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिला सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन काम की द्रष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। कोई नया काम शुरू करने से बचें, आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही किसी से पैसों की लेन-देन ना करें। आज के दिन किसी को पैसा देना आपके लिये नुकसानदायक साबित हो सकता है। बाकी आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई अच्छी न्यूज़ मिल सकती है, लेकिन आज के दिन अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, वरना किसी से बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। नये बिजनेस के लिये घर में विचार विमर्श कर सकते हैं। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज की किसी प्रतियोगिता में आप भाग ले सकते हैं, वहां आपको जीत भी मिल सकती है।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बड़े लाभ के आसार हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी। आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है। कारोबार में भी संभलकर रहने की जरूरत है। हालांकि छोटे भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। आपका सबके साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, कोशिश जारी रखें।

कुंभ राशि

जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, वरना किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आज आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आपको धन लाभ मिलेगा, जिससेआपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको आज बड़ा फायदा मिल सकता है।

मीन राशि

आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा. पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे. अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी. जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. चिड़ियों को दाना खिलाएं, रूके हुए काम पूरे होंगे।


Next Story