Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल रविवार: सिंह, कन्या, तुला राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, होगा लाभ... मेष, वृष राशि वाले स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 19 जून 2022। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद समस्याओं पर नियंत्रण पा लेंगे. पुराने मित्र जनों से मुलाकात हो सकती है। अपने बच्चों की संगति का खास खयाल रखें. किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा. महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना सकते हैं. सामाजिक स्थिति उत्तम बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

वृष राशि

अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम के बदलने का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रूपये-पैसे के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जरुरतमंद को चावल का दान करें, आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

कर्क राशि

आज नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। छात्र किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। व्यवसायिक स्तर पर मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे।

सिंह राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि

आज दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा, विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है. इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बाद आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे। स्नान के बाद हाथ जोड़कर विष्णु जी को प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी।

Next Story