Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शनिवार: वृष, मिथुन, कन्या राशि वालों पर रहेगी भगवान शनिदेव की कृपा, होगा लाभ...जानिए इन राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 4 जून 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए...

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

वृष राशि

लाभदायक सौदे हो सकते हैं। वेतनभोगी लोगों को धन लाभ के योग मिल रहे हैं। मेहनत भी अधिक रहेगी। आप जो चाहते हैं वह मिल जाएगा तो आपको खुशी होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। यदि आप स्वयं किसी कार्य का नेतृत्व करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा होगा, लेकिन यदि आप दूसरों के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन सामान्य है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनको आपको तुरंत आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से शेयर की तो, वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आज आप पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसका लाभ आपको मिलेगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवन साथी से आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आपके कुछ अधूरे काम निपटेंगे और आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ यदि आप घूमने फिरने की किसी योजना बनाने जा रहे हैं, तो उसमें परिवार से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिसके अभिलाषा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आप धन निवेश संबंधित कोई कार्य करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, जिनके कारण आपका मूड खराब रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से हटकर खेलकूद के काम में ध्यान लगाना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे। ऐसे कोई काम न करें जिससे आपको झुकना पड़े। नौकरी में बदलाव को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय होगा। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। कारोबार में अधिक लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है. प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह से धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आप अपनी अहमियत जान सकते हैं। दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी के साथ नए संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके पास नए अवसर आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी भाई बंधुओं के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम सावधानी से उठाना होगा, नहीं तो वह किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठाएगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा व आपका अपने पार्टनर के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको परेशानी होगी। आप अपनी संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं - लेकिन इसे अपने हाथ से जाने न दें। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें।

मीन राशि

सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। रिश्ते को लेकर लेकर चर्चा होगी। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएगें। ब्लड प्रेशन बढ़ सकता है।पारिवारिक जीवन में किसी को हस्तक्षेप न होने दें।

Next Story