Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शनिवार: वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, होगा लाभ... जानिए अन्य राशियों के हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 5 फरवरी 2022। शनिवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.35 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र धूम्र नाम का शुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए 12 राशियों का हाल...

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।

वृष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

मिथुन राशि

आज आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो यह क्रोध आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ देगा व आपके पारिवारिक रिश्तो में भी खटपट हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। यदि आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करें, तो भी आपको क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टाल सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यो से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करने का मन अथवा योजना बनाएंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिन जातकों का अभी कुछ समय पहले विवाह हुआ है, उनको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पुरानी बात पर सोच विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने किसी परिजन की ओर से भी सलाह मशवरा लेना पड़ सकता है। यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। यदि आज आपके पिताजी को अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या होगी, तो उसमें सायंकाल तक सुधार होने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने कुछ अकस्मात खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जाएंगे, जहां बच्चे खूब मस्ती करेंगे। आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही जीवन में कुछ नये बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का आज समाधान मिलेगा। आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपसे मदद के लिए कहेगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

वृश्चिक राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर विचार-विमर्श करेंगे। आज दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। कपड़ो का व्यापार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेगे। आज किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर जाने में देर होगी। आज कुछ चीजों को लेकर आप सोच विचार में रहेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कुछ अच्छा-सा गिफ्ट करेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। आज रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद आपके लिए कारगर साबित होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगे, जिससे लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। आज घर पर अचनाक से कोई रिश्तेदार आयेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज बिजनेस में अचानक धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। आज किसी अन्य पर सोच-विचार कर ही भरोसा करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज उधार दिए गए पैसे वापस मिलेंगे। आज अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे।

Next Story