Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शनिवार: इन राशियों पर आज होगी भगवन शनि की कृपा, मिलेगा आर्थिक लाभ... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 21 मई 2022। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

आज किसी जरूरी कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपको भागदौड़ काफी अधिक करनी पड़ेगी। धार्मिक यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। सलाह देना भारी पड़ सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। युवाओं के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृष राशि

आज का दिन आप की राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आशा की कोई किरण नजर आएगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई कार्य सौंपा जाए, तो आपको उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका किसी विशेष चिंता में व्यतीत होगा। आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका किसी चल व अचल संपत्ति का मामला चल रहा है, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पिताजी को यदि पहले से कोई रोग था, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी जीवन साथी आपके प्रति सच्ची निष्ठा से समर्पित नजर आएंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आपकी परेशानियां अपने आप कम हो जायेंगी। पारिवारिक काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनेगी। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। अपनी किसी मीठी याद को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा।

तुला राशि

आज आपके जीवन में आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका बिजनेस सामान्य बना रहेगा। आपके सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेगें। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी अपनों की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर इन गलतियों को करने से भी बचेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आपकी परेशानियां अपने आप कम हो जायेंगी। पारिवारिक काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनेगी। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। अपनी किसी मीठी याद को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा।

तुला राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के नौकरी पेशा वाले लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा साथ ही पढ़ाई-लिखाई में मन भी लगा रहेगा। अगर आज इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खानें से दूर रहना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। किसी सहपाठी से कॉल पर भी बात हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएगी। अगर आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। इससे आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए भी आज का दिन फायदा देने वाला है। मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु राशि

आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। और भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते रहिये। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा । एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है साथ ही आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आपस में लड़कर भी नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिसके लिए आप परेशान थे। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई समस्या हो सकती है, जिसके समाधान के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मीन राशि

आज उलझन दूर होगी। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। रुके हुये प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य अच्छी तरह से हो जायेंगे। आलोचनाओं से न घबराएं।

Next Story