Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल सोमवार: आज भगवान भोलेनाथ की इन राशियों पर रहेगी कृपा... इन्हें रहना होगा आज सतर्क...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 2 मई 2022. जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसे आप उसे बेहतर कर सकते हैं।...

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि

आज आपको अनावश्यक खर्चों को करने से बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसका निदान भी मिलेगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर अपनी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज घर से बाहर जाने की कोई योजना बनाएं,तो उसमें बुजुर्ग सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी आज अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जो आपके लिए परेशानी भरी रहेगी।

कर्क राशि

आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज चिंतित रहेंगे। परिवार में यदि किसी के विवाह की बातचीत चलेगी,तो आपको उसमें तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपका कोई परिजन आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पिछली गलतियों के लिए माफी मांगनी पड सकती हैं,जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप आपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी करा सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके किए गए निवेश से आपको लाभ होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी प्रिया के लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। यदि आप अपने किसी पुराने मित्र से मिले,तो उसमें गढे मुर्दे ना उखाडे़ं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका लम्बे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। पिताजी से अपनी समस्याओं को साझा करेंगे,जिनको लेकर आप परेशान थे और उनका हल भी खोजेंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट हो,तो उसे योग व व्यायाम से दूर करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ पहले से उर्जावान रहेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात पर स्वजनों से खिन्नता हो सकती है, सबसे मिलजुल कर रहे। कारोबार में आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आमदनी के साथ साथ घर के खर्चों में भी वृद्धि होगी। आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। वाहन लेने का विचार बना रहे लोग थोड़ा संयम रखें,जल्द अच्छा समय आएगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगी। पारिवारिक सुख सहयोग में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप नवीन प्रयत्न करेंगे। उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको स्वजनों से सम्मान मिलेगा। जिससे आपको गौरव महसूस होगा। किसी दोस्त से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। मोबाइल शॉप के कारोबारियों को आज अधिक कस्टमर से लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को जीवन जीने की नयी दिशा मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लवमेट काफी दिनों बाद आज डिनर साथ में करेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेतता रखें। बाहर का खाना अवॉयड करें। जो मित्र आपका विरोध करते थे आज आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी तारीफ करेंगे। मार्केटिंग कर रहे लोगों को आज मनचाहा लाभ होगा। आपके वैवाहिक जीवन का अंधेरा ख़त्म होगा। रोशनी की नयी किरण खुशहाली लेकर आयेगी। ऑफिस से जुड़ी कोई बात अधिक न सोचें। सबके साथ अपनापन बना कर रखें। प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को आगे बढ़ने के अनेको चांस मिलेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखाने वाला है। आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसपर सोच विचार करना उचित रहेगा। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के दिल की बात जानेंगे। बेटे के भविष्य से सम्बंधित टेंशन हो सकती है। उसका निवारण जल्द निकल आयेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ी सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

Next Story