Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल सोमवार: मेष, तुला सहित एन राशियों के लिए आज का दिन शानदार, ये राशि वाले रहें सतर्क...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 18 अप्रैल 2022 आज का राशिफल के अनुसार राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

आप मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। दिन भी बढ़िया रहेगा। भाग्य से धन की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के साथ अपने संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें। कोई भी वादा या सौदा करने से पहले उसके छिपे पहलुओं को ध्यान से देखें। आप सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। भाग्य कई मामलों में आपका साथ दे सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ राशि

दफ्तर के सहयोगी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में विस्तार के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से बचकर रहें।

कर्क राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है, परन्तु वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। नये कार्यों के प्रति समर्पण भाव रहेगा। अपनी योजना का खुलासा न करें। पुराने मामले सुलझेंगे। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है।

कन्या राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। जिससे लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी से धन को लेकर वादा न करें। यात्रा को टालन का प्रयास करें।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको लोगों की सराहना मिलेगी। सत्संग में शामिल हो सकते हैं। रुकी परियोजनाओं को पुनः शुरू कर सकते हैं। सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत संगति की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। लवर्स को सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि

शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मकर राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि

संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय में भी सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Next Story