Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल सोमवार: सिंह, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, रुके हुए काम होंगे पूरे...जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल....

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 11 अप्रैल 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

बाहरी गतिविधियां काफी थका देने वाली और तनावपूर्ण साबित होंगी. अटकलों के आधार पर पैसा निवेश करने और निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन नहीं है। आपके करीबी लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। ऐसी जानकारी का खुलासा न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। आज आपको लगेगा कि आपका जीवन साथी आपको निराश कर रहा है। जहां तक ​​हो सके इसे नजरअंदाज करें।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी वाणी और बातचीत के कौशल के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आज आपको नई नौकरी मिल सकती है। आप कोई बहुत ही समझदारी भरा काम करेंगे। आज लिए गए आपके निर्णय आपकी प्रगति में सहायक होंगे। लेकिन आपको अपने स्वभाव और व्यवहार में थोड़ी नम्रता रखनी होगी। आज आप व्यक्तिगत रूप से किसी भी टिप्पणी के बारे में बहुत बुरा विचार कर सकते हैं, चाहे वह मामूली ही क्यों न हो। आप महसूस करेंगे कि आपका व्यक्तिगत रूप से अपमान किया गया है। लेकिन इस तरह की प्रतिक्रिया देने से बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं. चीजों और लोगों को जल्दी से आंकने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज आप जिस नए समारोह में शामिल होंगे, उससे एक नई दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और तनाव को कम से कम लें, बेहतर होगा कि आज आप किसी फालतू के वाद-विवाद में न पड़ें, धैर्य और विनम्रता से काम लें। आपका कोई करीबी आपकी भावनाओं को समझेगा और आपकी मदद भी करेगा।

कर्क राशि

धन की कमी रहेगी। किसी जरूरी काम में अधिक खर्च हो सकता है। लवर्स उत्साहित रहेंगे। शाम तक आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। व्यापारियों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। सेहत संबंधी दिक्कत दूर होगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। जिसके साथ कुछ देर समय बिताएंगे। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में अधिक समय लगेगा जिससे आज आप घर देर से पहुंचेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार जायेंगे। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में सामान्य मुनाफा होगा। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी लम्बे समय से चल रही कोर्ट केस में जीत मिलेगी। साथ ही नए केस भी मिलेंगे। आपको अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। आप घर की सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी। सामने आ रही चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। एक साथ खाना खाने किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

धनु राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल आएगा। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मन बनायेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने व्यापार को बढ़ने के लिए कुछ नये तरीके अपनाएंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। आप अपने लिए नये कपड़े खरीदने का मन बनायेंगे। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप नया वाहन खरीदने की बात घर पर करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को लेकर चर्चा करेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके शत्रु भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। आप अपने विवेक से ऑफिस के रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। आपके कार्यों में जो चीजें रूकावट बन रहीं हो उसे नजरअंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन होगा।

Next Story