Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल सोमवार: मेष, वृष, तुला, कुंभ राशि वालों पर मां दुर्गा की रहेगी कृपा, मिलेगी बड़ी कामयाबी...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 4 मार्च 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उनकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। क्रोध को भड़कने से रोकने के लिए अनुमति लें, तो यह समस्या आसानी से हल हो सकती है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल होगा। यह सामाजिक और धार्मिक समारोहों के लिए एक महान दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने के लिए काफी प्रयास करता हुआ दिखाई देगा। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। सप्ताह भर में बहुत सारा काम जमा हो गया है, तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।

वृष राशि

आज नवरात्र के पावन अवसर पर आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी. इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें जीवन में काफी सफलता मिलेगी। आपसी समझ आपके वैवाहिक संबंधों को बेहतर बनाएगी। पारिवारिक जीवन हर तरह से मजबूत रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद तरोताजा महसूस करेंगे। आज घर में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आप पूरा दिन व्यापार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन उसके बाद आपको कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करना चाहते हैं, तो आप एफ डी आदि में निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। यदि आपकी किसी से अनबन हो, तो आपको उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकते हैं। आपको अपने भविष्य में चल रही समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप कुछ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तब वह मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। महिलाओं को घूमने फिरने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसे देखकर उन्हें प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के किसी भी स्त्रोत को गवाना नहीं है,और उन्हे पहचान का उनपर अमल करना होगा। विद्यार्थियों को यदि कोई आगे बढ़कर सलाह दे, तो उसे मानने से पहले किसी दूसरे से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके मन में शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आप किसी भी मुद्दे को आसानी से हल कर पाएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप मौज मस्ती से कार्य करेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आपको किसी नई प्रॉपर्टी की जानकारी मिले, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह किसी दूसरे के हाथ लग सकती है। व्यापारी वर्ग को अपनी कुछ योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा, जो उन्होंने कुछ समय पहले लागू की थी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं की ओर सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको व्यापार में भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

तुला राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण पार्टी का आयोजन होगा और परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कामकाज में किसी का साथ मिलने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की तरक्की देखकर हैरान रहेंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के कुछ सदस्य आपकी सलाह पर चलेंगे, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन यदि आप किसी क्रिएटिविटी में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो वहां पर सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपके दिमाग में कोई आइडिया आये, तो तुरंत आगे बढ़ना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको मदद मिल सकती है वह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

धनु राशि

धन लाभ होगा। पुराने रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। आज अपने मित्रों की आप काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी समस्या का सामना करेंगे।

मकर राशि

बच्चों के कैरियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है। आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी से क्रोध में बाद कर सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाना पड़ेगा।

कुंभ राशि

पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। संबंधियों से मुलाकात होगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी भी मामले में पकड़ बनाकर रखती हैं, तभी आप उन्हें सफल करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप मनमर्जी के कार्य करेंगे, जिसके कारण आप किसी गलत काम में हाथ डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनका आप तुरंत लाभ उठाएंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

Next Story