Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: आज मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक राशि वालों का दिन रहेगा शुभ... मिलेगा आर्थिक लाभ

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 17 जून 2022। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। जानिए अपना राशिफल...

मेष राशि

निश्चित रूप से आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला आपके लिए विवाद का कारण बन सकता है इसलिए आपको उसमें मेहनत करनी होगी तभी उसका कोई नतीजा निकल सकता है। जो लोग कोई ऑनलाइन काम शुरू करना चाहते हैं, वे उसके लिए योजना बनाएंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का परिचय देकर आप अपने सभी कार्यों को आसानी से हल करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कारोबार को नई दिशा मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, आज उन्हें किसी रिश्तेदार के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपको धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

जीवन जीने का सही तरीका आपको समझ में आने वाला है। नौकरी तंत्र में कुछ बेहतर कर सकते हैं। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए ये प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। आप लोगों को दांपत्य जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में सहायता करने की ज़रूरत है। किसी अध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको किसी ऐसी योजना का लाभ मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन की तबीयत खराब होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को गलत कार्यों की ओर अग्रसर देख आपका मन दुखी रहेगा लेकिन फिर भी आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हे कुछ अन्य लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का लाभ होगा,इससे आपकी पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। इनकम बढ़ाने के आपको कुछ अच्छे स्त्रोत भी मिल सकते हैं,जिससे आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगातभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

तुला राशि

आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामूली बात पर विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

मीन राशि

आज आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा। व्‍यवसाय में कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। क‍िसी अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आज आपको अपने आत्मसम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

Next Story