Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: आज इन पांच राशियों को होगा लाभ, वहीँ ये रहें सतर्क...जानिए सभी राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 27 मई 2022। जानिए 27 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें...

मेष राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। घर-परिवार में खुशियाें का वातावरण रहेगा। नए कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों से राय लेंगे। जीवनसाथी के लिए महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोच-विचार कर काम करना उचित होगा। खर्च सावधानी से करें।

वृषभ राशि

आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। समाजशास्त्र के छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपना समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। आपको सफलता मिलेगी। सुबह के समय आपको व्यापार से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि

आज के दिन आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने बुद्धि और विवेक से कुछ नए नए कार्यों की खोज भी करेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,उनको सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दूसरों की कमी ढूंढने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,तभी आप लाभ कमा पाएंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपकी दिल की इच्छाएं पूरी होगी। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो वह अच्छा पूरी होगी,लेकिन संतान के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता देखकर दूसरे व्यक्ति आपकी ओर आकृष्ट होंगे और अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ मुलाकात से आपको सुकून मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने अत्यधिक बढ़ते हुए खर्चों की ओर ध्यान लगाना होगा और बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि

आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा। कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें।

धनु राशि

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ दिलायेंगे। जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको कई नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कोई नौकरी का बेहतर अवसर आ सकता है,लेकिन परिवार में चल रही कलह के कारण आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान व पत्नी के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आपको किसी दूसरों के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह मुद्दा आपके ही सिर पर आ सकता है। व्यापार में आपको मन मुताबिक ही लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Next Story