Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल शुक्रवार: इन पांच राशि वालों को संयम से काम लेना होगा...वृषक, कुंभ वालों को होगा लाभ...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर18 फरवरी 2022। शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गनी नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 5.15 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस ने पहुंचे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए नए-नए विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको अपने किसी पार्टनर से साझा करने से पहले अपने व्यापार में लागू करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आप किसी क्रेविटी को पुरा करने में आप दिन बिता कर सकते हैं, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने किसी सीनियर से मदद मिलने के कारण आप अपना कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करने मैं पूरा दिन व्यतीत करेंगे और आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा, जिसमें आपके साथी भी आपका सहयोग देंगे। रात्रि के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी या जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई नया लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी आज कार्य क्षेत्र में उनके कार्य में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी अपने कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों के और भी अग्रसर होगा, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी समय लग सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपके लिए कारगर साबित होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सहकर्मी के साथ किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा करेंगे। आज दूसरों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आज आपको कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आज आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढेंगी। आज आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेगा। किसी काम को लेकर आज आप कुछ नया प्लान बनायेंगे। इससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होगे। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ेगी। दोस्तो के साथ आज आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में पहचान बढेगी।

मीन राशि

आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। कारोबार में धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आएंगे। जिनकी खातिरदारी में आज व्यस्त रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आएँगी। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Next Story